2014-02-28 14:05:33

यूखरिस्त संस्कार


वाटिकन सिटी, सोमवार 28 फरवरी 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने 28 फरवरी शुक्रवार को यूखरिस्त पर अपना ट्वीट संदेश प्रेषित किया।

संत पापा ने कहा कि यूखरिस्त हमारे लिये अति महत्वपूर्ण है, इस संस्कार के द्वारा येसु मसीह खुद हमारे जीवन में आते और हमें शांति से भर देते हैं।
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उधर हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य करीब 35 भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट संदेश को अनुवाद कर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।

















All the contents on this site are copyrighted ©.