वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 फरवरी 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 22
फरवरी को आशा पर अपना ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा, " हम आशा कभी न खोयें क्योंकि
हमारी ग़लतियों एवं पापों के बावजूद ईश्वर हमें सदा प्यार करते हैं।" संत पापा फ्राँसिस
के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली,
लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया। विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों
की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत
पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।