2014-02-15 16:19:08

शांति के लिए प्रार्थना


वाटिकन सिटी, शनिवार, 15 फरवरी 2014 (वीआर सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने, शनिवार 15 फरवरी को, नौ भाषाओं में किये अपने ट्वीट पर अफ्रिका में शांति हेतु प्रार्थना का आह्वान किया।
अपने ट्वीट पर सन्त पापा ने लिखाः "हम अफ्रिका में शांति के लिए प्रार्थना करें, विशेषकर, केंद्र अफ्रिकी रिपब्लिक एवं दक्षिणी सुडान के लिए।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी, अंग्रेजी, स्पानी, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, फ्रेंच, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.