2014-02-07 14:35:08

ईश्वर का प्रेम


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 7 फरवरी, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा ने शुक्रवार 7 फरवरी को ‘ईश्वर का प्रेम’ विषय पर एक ट्वीट संदेश भेजा।

उन्होंने ने इतालवी भाषा में विश्व को ट्वीट संदेश प्रेषित करते हुए कहा, " जब हम अपने दिल को ईशप्रेम से परिपूर्ण होने के लिये अर्पित कर देते हैं तो हमारा दिल अदम्य उत्साह से भर जाता है।"

संत पापा के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा, अंग्रेज़ी, स्पानी, फ्रेंच, पोत्तुगीज़, पोलिश, जर्मन, लतीना और अरबी भाषा में भी भेजा गया।

ट्वीट संदेश को हिन्दी के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित तमिल व मलयालम सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में अनुवाद कर विश्व में प्रसारित किया गया।









All the contents on this site are copyrighted ©.