2014-01-28 12:19:14

केरल में एक पंचायत - महिला हितकारी


मरारीकुलम, केरल मंगलवार 28 जनवरी, 2014 (उकान) दक्षिण केरल के एक समुद्रतटवर्ती मरारीकुलम ग्राम पंचायत का विकास एक महिला हितकारी पंचायत रूप में विकसित हो रहा है।
उकान समाचार के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़ा मरारीकुलम पंचायत ने हाल के दिनों महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
विभिन्न शोधकर्त्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार अरेबियन सागर के निकट अवस्थित यह पंचायत महिलाओं तथा बालिकाओं के लिये सुरक्षा के लिये अनेक कदम उठायें हैं और महिलायें यहाँ अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं।
मालूम हो इस पंचायत में अधिकतर परिवारों की जीविका मछली व्यापार से चलती है। मछली की बिक्री के लिये महिलाओं को शहर जाना पड़ता है जिसके कई खतरे हैं पर उन्होंने अपनी सुरक्षा का खुद ही इन्तज़ाम कर लिया है।
पंचायत नारी सुरक्षा के लिये एक अभियान आरंभ किया है जिसके तहत मिडल स्कूल से ही बालिकाओं को मार्शल आर्ट की कला सिखायी जा रही ताकि वे स्वरक्षा में इसका उपयोग कर सकें।
समाचार के अनुसार अबतक 7, 262 लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह एक ऐसी कला है जिसमें स्वरक्षा के साथ व्यायाम और खेल-कूद भी सिखाये जाते हैं।
पंचायत की योजना है कि वह क्षेत्र में इस बात की जागरूकता लाये ताकि लड़के, लड़कियों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार करें। इस कार्य में स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जा रही है ताकि नारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।











All the contents on this site are copyrighted ©.