मिस्रः शुक्रवार, 24 जनवरी, 2014 मिस्र की राजधानी काहिरा में पुलिस मुख्यालय के सामने
हुए तीन कार बम धमाके में पाँच लोगों की मौत हो गई और 51 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
ये धमाके 2011 के विद्रोह की तीसरी बरसी की
पूर्व संध्या पर हुए हैं, जिसके कारण मिस्र की सत्ता पर दशकों से काबिज को पद छोड़ना
पड़ा था. इन धमाकों की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।
अधिकारियों के
मुताबिक़ सुरक्षा निदेशालय के सामने एक कार में धमाका हुआ। इसके ठीक बाद गोलीबारी की
आवाज़ सुनाई पड़ी।
इस धमाके वाली जगह के पास ही स्थित इस्लामी संग्रहालय और नेशनल
आर्काइव यानी राष्ट्रीय पुरातत्व की बिल्डिंग को भी क्षति पहुंची।
समाचार के अनुसार
माना जा रहा है कि "पुलिस सुरक्षा मुख्यालय शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है,
जिसे निशाना बनाया गया."
उन्होंने कहा कि यह धमाके तनावपूर्ण हालात में हुए हैं,
सुरक्षा बल होस्नी मुबारक के ख़िलाफ़ होने वाले प्रदर्शनों की तीसरी बरसी के कारण पहले
से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. प्रतिबंधित संगठनऔर इसके सहयोगी जुमे की नमाज़ के बाद पूरे
देश में प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।
जुलाई में अपदस्थ किए गए राष्ट्रपति मोहम्मद
मोर्सी के समर्थक नए संविधान लाने की तैयारियों से भी नाराज हैं।