2014-01-18 11:22:01

‘प्रार्थना’ पर संत पापा का ट्वीट


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 17 जनवरी 2014 (सेदोक, वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 17 जनवरी को विश्व को प्रार्थना पर ट्वीट संदेश भेजा।

उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, "प्रार्थना कितना शक्तिशाली है। हम कदापि हिम्मत न हारें और सदा कहें, प्रभु हमें आपकी शांति प्रदान कीजिये।

संत पापा के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच, पोर्तगीज, स्पानी, लतिनी, पोलिश, जर्मन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

उन भाषाओं के अलावा वाटिकन रेडियो से प्रसारित अन्य 35 भाषाओं में भी इसका अनुवाद कर इसका प्रसारण किया गया।













All the contents on this site are copyrighted ©.