2014-01-04 16:13:29

कैलिफोर्निया में काथलिक पुरोहित की हत्या


संता रोसा, कलिफोर्निया, शनिवार, 4 जनवरी 2014 ( सीएनए): कैलिफोर्निया के उत्तरी तट पर स्थित हम्बोल्ट प्रांत में 1 जनवरी को एक अत्यन्त लोकप्रिय एवं उत्साही काथलिक पुरोहित एरिक फ्रीड की हत्या हो गयी है।
उनकी हत्या से कैलिफोर्निया की काथलिक जनता अत्यन्त शोकाकुल है।
विदित हो कि यूरेका स्थित संत बेर्नार्ड पल्ली के विश्वासियों को घटना की जानकारी तक मिली, जब वे 1 जनवरी को पवित्र मिस्सा के लिए गिरजाघर में एकत्र थे एवं फादर एरिक ख्रीस्तयाग के लिए समय पर नहीं पहुँचे। उनका मृत शरीर पल्ली के उपयाजक द्वारा उनके आवास में पाया गया।
संत बेरनार्ड पल्ली के एक सदस्य लौरा मार्तिनेज़ ने पल्ली की वेब साइट पर लिखा, "दुःख, गुस्सा एवं अविश्वास के बीच हम संत बेरनार्ड पल्ली के विश्वासी, फादर एरिक के साथ ईश्वर के प्रचुर आशीष के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यद्यपि उनका जीवन इस पृथ्वी पर गलत तरीके से ले लिया गया तथापि हम याद रखें कि अनन्त जीवन जो ईश्वर का महान वरदान है उनसे कभी लिया नहीं जा सकता। ईश्वर उनकी आत्मा को अनन्त विश्रांति प्रदान करे। यह त्रासदी हमें याद दिलाती है कि जीवन क्षण भंगुर है तथा हम सचमुच नहीं जानते कि इस पृथ्वी पर और कितना समय हमारे लिए बाकी है।"
उन्होंने लिखा कि फादर एरिक के सम्मान में हम प्रत्येक दिन को इस प्रकार जियें, मानो यह हमारा अंतिम दिन हो। हम अपने कर्तव्यों को भली-भांति पूरा करें तथा ईश्वर एवं अपने पड़ोसियों को सारे हृदय से प्यार करें।
फादर एरिक सन् 2011 ई. से संत बेरनार्ड पल्ली के पल्ली पुरोहित थे।
यूरेका के पुलिस विभाग के अनुसार जब वे घटना स्थल पर पहुँचे तो फादर एरिक पल्ली के एक डॉक्टर द्वारा मृत पाये गये। उनके शरीर में गहरे घाव थे किन्तु मृत्यु के कारणों की जाँच करना अभी बाकी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.