2013-12-20 14:03:45

ख्रीस्त जयन्ती पर एकता एवं शांति को प्रोत्साहन हेतु जुलूस


उदयपुर, शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2013 (उकान): उदयपुर में ख्रीस्त जयन्ती के अवसर पर अंतर धार्मिक एकता एवं शांति को प्रोत्साहन देने हेतु काथलिकों के साथ विभिन्न धर्मों के करीब 3 हजार लोगों ने सड़कों पर जुलूस में भाग लिया।
क्रिसमस जुलूस दिव्य वचन को समर्पित धर्मसमाज के फादर नोर्बट हेरमन एवं सर्वधर्म समिति संघ के संचालक के निर्देशन में आयोजित किया गया था जिसमें हिन्दू, सिख, जैन, मुसलमान एवं ख्रीस्तीयों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
उदयपुर के महापौर राजनी दानजी ने झंडोत्तोलन कर समाज में शांति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोग शांति प्राप्त करना चाहते हैं।
उदयपुर के धर्माध्यक्ष देवप्रसाद गनावा एवं सेवा निवृत धर्माध्यक्ष जोसेफ पथालिल ने लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक शांति एवं एकता की आवश्यकता बतायी। हिन्दु, जैन एवं सिख धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी जुलूस में लोगों को संबोधित किया।
शहर के मुख्य मार्ग से गुज़रते हुए रैली भोपालपुरा स्थित फ़ातिमा की माता मरिया महागिरजाघर में समाप्त हुई।
ज्ञात हो कि राजस्थान की आबादी लगभग 7 करोड़ साढ़े दस लाख है किन्तु ख्रीस्तीयों की जनसंख्या मात्र 1 प्रतिशत से भी कम है।








All the contents on this site are copyrighted ©.