2013-12-17 14:53:06

नेलशन मंडेला के अनुसरण की अपील


न्यूयॉर्क, मंगलवार 17 दिसम्बर 2013 (यू एन): संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान किमून ने विश्व के नेताओं को अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय नेलशन मंडेला का अनुसरण करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा, मैं वर्ष 2014 में, विश्व के नेताओं को अपने नैतिक और राजनीतिक दायित्वों के निर्वाहन में नेलशन मंडेला का अनुसरण करने के अलावा कुछ नहीं सोच सकता हूँ।"
उन्होंने न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 के सीरियाई संघर्ष की स्थिति जिस तरह बदत्तर हुई है तथा मध्य अफ्रीकी गणराज्यों में जिस बड़े पैमाने पर हिंसा के ख़तरे दिखाई देते वे कल्पना के परे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 को एक ऐसे वर्ष के रूप में याद किया जाएगा जब दुनिया ने एक दुखद किन्तु समारोही ढंग से उस महापुरुष को विदाई दी जो दक्षिण अफ्रीका के प्रथम राष्ट्रपति थे तथा जिन्होंने सभी को मेल-मिलाप से जीने का संदेश दिया था। वर्ष 2014 को लोगों के संरक्षण, सुरक्षा, उनके मौलिक अधिकार तथा कल्याण का वर्ष घोषित किया जा सकता है।
विदित हो कि सीरिया जहाँ करीब 1 लाख लोग मारे जा चुके हैं 80 लाख लोग अपने घरों से विस्थापित हैं तथा करीब 20 लाख लोग पड़ोसी देशों में शरणार्थी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.