2013-12-14 12:50:37

फादर ब्रेन्नान की पुण्यतिथि पर अनाथालय को आर्थिक मदद


बैंकॉक, शुक्रवार 14 दिसबंर, 2013 (उकान) थाईलैंड के ख्रीस्तीय समुदाय ने अमेरिकी रिडेम्पटोरिस्ट मिशनरी फादर रे ब्रेन्नान की दसवीं पुण्यतिथि पर धनराशि जमा करने का एक अभियान चलाया है ताकि फादर ब्रेन्नान द्वारा स्थापित अनाथालय को आर्थिक मदद दी जा सके।

इस अभियान को बैंकॉक की पत्ताया सरकार का भी समर्थन प्राप्त है। ऊकान समाचार के अनुसार 8 दिसंबर को एक रैली आयोजित की गयी थी जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न धार्मिक सम्प्रदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अनाथालय को मदद करने के प्रति अपने समर्पण को दुहराया।

पत्ताया में अवस्थित इस अनाथालय के संचालन का दायित्व फादर रे फाउन्डेशन को है। अनाथालय में 850 बच्चों के आश्रय की व्यवस्था है जहाँ ऐसे बच्चों को रखा जाता है जो अनाथ, पीड़ित, अपंग और ऐसे बच्चों को जिनकीपरवारिश करने वाला कोई नहीं है।

फादर रे फाउन्डेशन अन्धों के लिये एक स्कूल चलाती है जिसे राजकुमारी महा चाकरी सिरिनधोर्न का संरक्षण प्राप्त है। इसके साथ दो अन्य अनाथालय और आउटरीच सेन्टर है जिसमें स़ड़क के बच्चों के लिये एक भी चलाया जा रहा हैं।

फादर ब्रेन्नान का जन्म चिकागो में सन् 1932 में हुआ था। सन् 1960 ईस्वी में थाइलैंड भेजे गये जहाँ उन्होंने उत्तरी थाईलैंड के लोई में एक पल्ली पुरोहित और अमेरिकी सेना के चैपलिन के रूप में कार्य किया।

जब फादर ब्रेन्नान की मृत्यु 16 अगस्त, सन् 2003 में हुई तो उनकी दफन क्रिया में थाईलैड के राजा भूमिबोल अदुलयादेज ने एक कलश में मिट्टी देकर अपने प्रतिनिधि भेजे थे जो थाईलैंड के लिये सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

फाउन्डेशन के अध्यक्ष फादर पीटर श्रीवोराकुल ने कहा कि फादर ब्रेन्नान ने पत्ताया की पहचान ही बदल दी । करीब 2000 विकलांग बच्चों ने इस संस्था द्वारा अपनी जीविका प्राप्त कर ली है।

फादर के अनाथालय ने अनाथों और विकलाँगो को मानव मर्यादा प्रदान की है।










All the contents on this site are copyrighted ©.