2013-12-13 14:00:53

मतस्य पालन की नीति पर ईयू पार्लियामेंट का संशोधन


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 13 दिसंबर, 2013 (सेदोक, वीआर) यूरोपियन पार्लियामेंट ने ईयू सामान्य मतस्य पालन की नीति पर एक नये संशोधन को पारित कर दिया है।

इसके अनुसार जनवरी, सन् 2014 में यह संशोधन लागू हो जायेगा जिसके अनुसार यूरोपीय संघी राष्ट्रों के मछुओं को और मछली मारने के लिये एक कोटा या मानक तय करना होगा। इसमें मछुए एक प्रजाति की उतनी ही मछली पकड़ पायेंगे जितनी का वे प्रजनन करा सकें।

समुद्रीतटीय क्षेत्रों में कार्य करने वालों की देखभाल के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति ‘अपोसलशिप ऑफ द सी’ ने इस नयी नीति के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

समुद्रतटीय प्रेरितिक कार्य के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के विकास पदाधिकारी जोन ग्रीन का मानना है कि पिछले कुछ सालों से मछली की पूँजी की कमी पायी गयी है।

भूमध्यसागर में मछलियों को 88 प्रतिशत अधिक पकड़ी जाती है जो दूरगामी नहीं होगा। और इसी तरह अटलांटिक महासागर में 40 प्रतिशत अधिक मछली पकड़ी जाती है।

नयी नीति के तहत मछलियों की संख्या में वृद्धि होगी और मछलियों के पकड़ने और अनिच्छित मछलियों को फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश में मछली पकड़ने के स्थायी कोटा निर्धारित किये जायेंगे ताकि एक ऐसा वातावरण बनाया जा सके जिसमें मछली मारने वाले यूरोपीय जहाज स्थायी रूप से मछली पकड़ने का कार्य कर सकते हैं और इस तरह से इस व्यवसाय को लम्बे समय तक जारी रखा जा सकता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.