2013-12-11 12:46:52

वाटिकन सिटीः 13 दिसम्बर को वाटिकन के क्रिसमस वृक्ष का उदघाटन


वाटिकन सिटी, 11 दिसम्बर सन् 2013 (सेदोक वी.आर.): रोम स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में, शुक्रवार 13 दिसम्बर को, जर्मनी के उप-रक्षा मंत्री क्रिस्टियन श्मिट जर्मनी से लाया गया क्रिसमस वृक्ष, आधिकारिक रूप से, वाटिकन राज्य के प्रशासक के सिपुर्द करेंगे।
प्रतिवर्ष येसु मसीह की जयन्ती के उपलक्ष्य में यूरोप के किसी न किसी देश से क्रिसमस वृक्ष वाटिकन लाया जाता है जो क्रिसमस की अवधि के दौरान रोम स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में प्रस्थापित किया जाता है।
इस वर्ष जर्मनी के बवारिया प्रान्त से क्रिसमस वृक्ष लाया गया है जिसके लिये उपरक्षा मंत्री क्रिस्टियन श्मिट तथा बवारिया प्रान्त के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों सहित धर्माध्यक्ष रुडॉल्फ वॉडरहोलसर के नेतृत्व में जर्मन काथलिक कलीसिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी वाटिकन पहुँच रहा है।
शुक्रवार 13 दिसम्बर की सन्ध्या जर्मन अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से वृक्ष के अर्पण के बाद इस पर दीपों को प्रज्वलित कर इसका विधिवत् उदघाटन किया जायेगा।









All the contents on this site are copyrighted ©.