2013-11-12 14:36:02

पीमे द्वारा फिलीपींस में हेयान के शिकार लोगों की मदद


मनीला, मंगलवार 12 नवम्बर 2013 (एशियान्यूज़): विदेशी मिशन संबंधी परमधर्मपीठीय संस्था (पीमे) ने फिलीपींस में समुद्री तूफ़ान हेयान के शिकार लोगों को मदद करने हेतु सहयोग राशि जमा करना आरम्भ किया है।
पीमे के मिशन सहायता कार्यालय ने तबाही के शिकार लोगों को ठोस मदद पहुँचाने हेतु धनराशि जमा करने की एक संस्था बनायी है। इस संस्था का संचालन फिलीपीन्स स्थित शाखा द्वारा की जायगी। पीमे प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में भी जुटा है। चंदा की राशि का खर्च गाँवों में मकान निर्माण में किया जाएगा।
फिलीपीन्स में पीमे के स्थानीय अधिकारी फादर जोवानी रे ने कहा, "हमें तत्काल भोजन, दवा, कपड़े आदि के लिए मदद की आवश्यकता है इसके साथ प्रभावित क्षेत्रों में मकान निर्माण की अति आवश्यकता है।"
विदित हो कि समुद्री तूफ़ान हेयान के शिकार लोगों की मदद हेतु अन्तराष्ट्रीय सहायता जारी है।
बी. बी. सी. समाचार के अनुसार अमरीका फ़िलीपींस में राहत कार्यों में मदद के लिए एक सैन्य हवाई जहाज़ भेज रहा है एवं सबसे ज़्यादा प्रभावित टैक्लोबान शहर में पहले से ही अमरीकी मरीन सैनिकों की तैनाती हो गई है।
ब्रिटेन ने भी घोषणा की है कि वह राहत सामग्री के साथ नौसेना का एक जहाज़ और मालवाहक विमान भेजेगा।
अन्य देशों ने भी लाखों डॉलर की सहायता का वादा किया है साथ ही कई सहायता संगठन आपात कालीन सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
मालूम हो कि इस प्रलय से 10,000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा देश के करीब 40 लाख लोग प्रभावित हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.