2013-11-05 14:35:38

संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा सीरियाई संकट से उबरने में मदद हेतु सहमति


न्यूयॉक, मंगलवार, 5 नवम्बर 2013 (यूएनओ): संयुक्त राष्ट्रसंघ के वरिष्ठ विकास अधिकारियों ने सीरिया एवं पड़ोसी देशों में चल रहे मानवीय प्रयासों तथा बुनियादी सेवाओं की बढ़ती मांगों के लिए समर्थन एवं देशों को आर्थिक गिरावट से उबरने में मदद करने के लिए सहमती दे दी है।
स्थानीय संयुक्त राष्ट्रसंघ विकास दल के अध्यक्ष सीमा बाहॉस ने कहा, "जब हम आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान कर रहे हैं, हमें चाहिए कि इसमें विकास के पूरक ज़रूरतों को भी एक साथ एवं तत्काल शामिल करें।"
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में शनिवार से दो दिवसीय सभा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रांतीय निर्देशक एवं यू. एन. डी. पी. के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ के 20 एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा में मुख्य रूप से सीरिया के करीब 1 लाख लोगों की हत्या तथा लाखों लोगों के देश अंदर एवं पड़ोसी देशों में पलायन पर संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रतिक्रिया पर चर्चा की गयी।
ज्ञात हो कि सीरिया के करीब 97 फीसदी शरणार्थी आसपास के क्षेत्र में शरण ले रखी है, लेबनान में करीब एक लाख तथा अन्य जॉर्डन, इराक और तुर्की देशों में।








All the contents on this site are copyrighted ©.