2013-11-02 14:34:18

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एवं विश्व बैंक के अध्यक्ष द्वारा साहेल यात्रा की योजना


न्यूयॉक, शनिवार, 2 नवम्बर 2013 (यूएनओ): संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून एवं विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि वे अगले सप्ताह व्यापक गरीबी, खाद्य असुरक्षा और संघर्ष के रूप में विशाल अफ्रीकी क्षेत्र के मुद्दों पर संबोधित करने हेतु साहेल की यात्रा की योजना बना रहे हैं।
न्यूयॉर्क के एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में बान की मून ने कहा "पृथ्वी पर साहेल सबसे ग़रीब और कमजोर क्षेत्रों में से एक है। हम वहाँ एक साथ जा रहे हैं ताकि समस्या को सुनकर उसका हल ढूँढ़ सकें। हमें य़कीन है कि साहेल में संकट के चक्र को तोड़ा जा सकेगा। इस प्रकार यह क्षेत्र अपनी समस्याओं से बाहर आने में कामयाब हो सकेगा।"
विदित हो कि इस वर्ष के आरम्भ में श्री बान की मून एवं श्री कीम ने अफ्रीका के बड़े झील क्षेत्र की लम्बी यात्रा की थी जिसका मुख्य उद्देश्य था शांति व्यवस्था के नये प्रारूप के लिए स्थानीय नेताओं की सहमति प्राप्त करना। यह उनकी पहली संयुक्त यात्रा थी।
साहेल ने दस वर्षों से भी कम अवधि के अंदर तीन बार अकाल का सामना किया है जिसके कारण 11 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हैं जिसमें 5 करोड़ पाँच साल से कम उम्र के बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। राजनीतिक अस्थिरता और सरकार की असंवैधानिक फेरबदल के कारण क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणाम जैसे क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियाँ एवं लोगों में अपराधिक प्रवृतियाँ बढ़ ही हैं।







All the contents on this site are copyrighted ©.