2013-11-02 14:32:44

संत पापा ने मरूस्थल एवं समुद्र में मरने वालों के लिए की प्रार्थना


वाटिकन सिटी, शनिवार, 2 नवम्बर 2013 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 1 नवम्बर को, सब संतों के महापर्व पर रोम स्थित वेरानो कब्रस्थान में पवित्र मिस्सा अर्पित किया। पवित्र मिस्सा में उन्होंने मरूस्थल एवं समुद्र में मरने वालों के लिए प्रार्थनाएँ अर्पित कीं।
उन्होंने में कहा, "हम विशेष रूप से उन भाई-बहनों के लिए प्रार्थना करते हैं जो हाल के दिनों में बेहत्तर जीवन की खोज के प्रयास में मरूस्थल एवं समुद्री जहाज के डूबने की दुर्घटना के शिकार हो गये हैं।"
विदित हो कि इस वर्ष अफ्रीका के प्रवासी सहारा मरुस्थल में भूख और प्यास के कारण मृत्यु के शिकार हो गये तथा कई लोग समुद्री जहाज के डूबने से मर गये।
मालूम हो कि वेरानो स्थित कब्रस्थान में 20 वर्षों पूर्व धन्य संत पापा जॉन पौल द्वितीय ने पावन ख्रीस्तयाग अर्पित किया था।







All the contents on this site are copyrighted ©.