2013-10-31 13:59:10

वाशिंगटन सिख मानव विकास संगठन द्वारा 200,000 डोलर की छात्रवृत्ति


वाशिंगटन, बृहस्पतिवार, 31 अक्टूबर 2013 (उकान): वाशिंगटन में अवस्थित सिख धर्म पर आधारित मानव विकास संगठन (सी एच डी एफ) ने 508 जरुरतमंद विद्यार्थियों को पंजाब एवं उतरी भारत के 159 संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 200,000 डोलर की छात्रवृत्ति प्रदान की है।
उका समाचार से प्राप्त सूचना के आधार पर इस वर्ष छात्रवृति को कई विभागों में बांटा गया है जैसे दवाई, इंजनियरिंग, कृषि, नर्सिंग, संचार-तकनीकी तथा वाणिज्य प्रबंधन।
सी एच डी एफ के सचिव गजेंदर सिंह अहूजा ने कहा, छात्रवृति प्राप्त करने वालों में कई विद्यर्थी बहुत गरीब परिवारों से आते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्र वृति अधिकत्तर ऐसे विद्यार्थियों को दिया गया है जिनके परिवार की आमदनी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 1 डोलर से भी कम है। सी एच डी एफ कार्यक्रम में नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। 74 प्रतिशत छात्रवृति बालिकाओं को ही दिया गया है। छात्रवृति प्राप्त 54 प्रतिशत छात्राएँ गाँव के हैं।
विदित हो कि सी एच डी एफ ने 2,880 छात्राओं को 2001 से छ3त्रवृति प्रदान करता आया है। स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले 809 छात्राएँ अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।
सी एच डी एफ के अध्यक्ष अमर जीत सिंह सोद्धी ने बताया कि चंडीगढ़ में 6 केंद्र खोले गये हैं जिनमें परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा छात्रवृति हेतु विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.