2013-08-31 17:16:53

वाटिकन राज्य प्रशासन के नये महासचिव फादर फेरनन्दो


वाटिकन सिटी, शनिवार, 31 अगस्त 2013 (सी एन ए): संत पापा फ्राँसिस ने 30 अगस्त को लीजनरीज़ ऑफ क्राईस्ट नामक धर्मसमाज के सदस्य फादर फेरनन्दो वेर्गाज़ अलज़ागा को वाटिकन सिटी राज्य प्रशासन का नया महासचिव नियुक्त किया।
वाटिकन के द्वितीय व्यवस्थापक का यह पद, शनिवार 24 अगस्त को खाली हो गया था जब धर्माध्यक्ष जुसेपे स्काका का स्थानंतरण परम धर्मपीठीय प्रेरितिक अदालत के लिए हुआ। फादर वेर्गज़ वाटिकन राज्य प्रशासक कार्डिनल जुसेप्पे बेर्तेल्लो के नीचे पद पर सेवा प्रदान करेंगे।
नियुक्ति के पूर्व पाँच वर्षों तक फादर वेर्गाज वाटिकन राज्य के टेलेकॉम्यूनिकेश कार्यलय के निर्देशक थे।
फादर फेरनन्दो वेर्गाज़ अलज़ागा का जन्म सन् 1945 ई. को सलामांका में हुआ था। उन्होंने सन् 1965 ई. में लीजनरीज़ ऑफ क्राईस्ट नामक धर्मसमाज में आजीवन व्रत लिया तथा सन् 1969 ई. में पुरोहित अभिषेक्ति हुए। उन्होंने दर्शनशास्त्र एवं ईशशास्त्र का अध्ययन रोम स्थित पोन्टीफिकल ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से पूरा किया तथा वाटिकन गुप्त अभिलेखागार के अभिलेखागार स्कूल से डिप्लोमा हासिल किया। वे चालीस वर्षों पूर्व सन् 1972 ई. ही से वे वाटिकन में सेवारत हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.