2013-08-17 16:08:43

काथलिक पुरोहित को खोये बच्चों की मदद के लिए सम्मानित


उकान, शनिवार 17 अगस्त 2013 (उकान): काथलिक पुरोहित फादर एम. सी. जॉर्ज मेनामपरमपिल को भारत सरकार की ओर से ‘ईमान इंडिया सम्मान’ पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है।
पुरस्कार के संयोजक भूनेश (गौरव) अहूजा ने फादर को एक पत्र प्रेषित कर कहा है कि खोये बच्चों एवं उनके परिवारों के उत्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है। बोस्को नेट के निर्देशक फादर एम. सी. जॉर्ज मेनामपरमपिल को नई दिल्ली में 17 अगस्त को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
फादर ने कहा, " युवाओं एवं बच्चों और ख़ासकर कमजोर वर्ग की सेवा द्वारा भारत को अर्पित सेवाओं के लिए मुझे एवं मेरे संगठन एवं धर्मसमाज ‘बॉस्को नेट एवं डॉन बॉस्को को सम्मान प्रदान किये जाने पर मैं अपने आप पर विनीत महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर मैं सरकारी संस्थाओं, ग़ैर सरकारी संस्थाओं तथा आम जनता का ध्यान हाशिये पर जीवन यापन करने वालों की दयनीय स्थिति की ओर अकर्षित करना चाहता हूँ।"
‘ईमान इंडिया सम्मान’ 11 श्रेणियों में सन् 2012 ई. में आविष्कार मेडिया दल द्वारा स्थापित किया गया था। जिसमें उन लोगों को पुरस्कृत किया जाता है जो समाज में सुधार एवं एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने हेतु कार्य करे हैं।
केरल में जन्में फादर मेनामपरमपिल उत्तर-पूर्वी भारत के वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मनिपूर, अरुणाचल प्रदेश एवं भूटान में 22 वर्षों तक सेवा अर्पित की। उन्होंने हाशिए पर जीवन यापन कर रहे समुदायों की आर्थिक मदद के लिए ही बॉस्को नेट की स्थापना की थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.