2013-08-13 12:33:48

मैदुगुरीः नाइजीरिया में हुए हमले में 44 लोगों की मौत


मैदुगुरी, 13 अगस्त सन् 2013 (एपी): नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके कोनडुगा में हथियारबंद अपराधियों द्वारा, रविवार को किये गये हमले में 44 लोगों की मौत हो गई है। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में कट्टरपंथी इस्लामी समूह बोकोहरम अत्यधिक सक्रिय है जिसपर हमले की आशंका जताई जा रही है।
सूचना के अनुसार हमला रविवार सुबह की नमाज़ के समय हुआ लेकिन उसकी ख़बर सोमवार को ही सामने आ पाई है।
चश्मदीद गवाहों के अनुसार मैदुगुरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोनडुगा शहर में सेना की वर्दी पहन कर आए अपराधियों ने लगभग 44 लोगों की हत्या कर दी तथा 26 लोगों को घायल कर दिया। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बोकोहरम के लड़ाकाओं ने मस्जिद पर हमला क्यों किया हालांकि अतीत में यह दल मध्यममार्गी मुसलमानों को निशाना बनाता रहा है।
बोकोहरम के एक नेता अबूबक्र शिकाउ ने पत्रकारों को एकवीडियो क्लिपिंग बांटते हुए कहा कि उनके लड़ाकों ने गत सप्ताह के दौरान बोनरे में कई हमले किये हैं। उन्होंने कहा कि हमने अबतक अनगिनत सैनिकों की हत्या की है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि बोकोहरम चरमपंथी मुसलमान दल नाइजीरिया की सरकार का तख्ता पलट कर उत्तरी-क्षेत्र में शरिया कानून लागू करना चाहता है। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने मई माह में देश के तीन पूर्वोत्तर राज्यों में इस्लामी चरमपंथियों से लड़ने के लिए आपात स्थिति लागू कर दी थी।










All the contents on this site are copyrighted ©.