सिओल, सोमवार 12 अगस्त, 2013 (एशियान्यूज़) उत्तरी कोरिया में देश के विरुद्ध कार्य करने
के आरोप 15 वर्षों की सश्रम सजा काट रहे ईसाई अमेरिकी मिशनरी केन्नेथ बाए की हालत बिगड़
गयी है।45 वर्षीय बाए को पोयोन्गयाँग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केनेथ
की बहन तेर्री चुंग के अनुसार उनके भाई शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गये हैं। उन्हें
डायबीटीज़ है और उनका ह्रदय ठीक से कार्य नहीं कर रहा है। उनकी बहने ने चिन्ता जाहिर
करते हुए कहा कि भाई की हालत बिगड़ती जा रही हैं।
विदित हो अमेरिकी कूटनीतिज्ञों
ने केनेथ की रिहाई के लिये महीनों से प्रयासरत हैं। कुछ विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पूर्व
अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर उत्तरी कोरिया से केनेथ की रिहाई के लिये समझौता वार्ता
करेंगे।
मालूम हो केनेथ बाए एक ‘वफादार ईसाई’ रहे हैं। उन पर आरोप लगाया गया है
कि उन्होंने 38 समानान्तर सीमा पर कुछ एक टूर ऑपेरटर रूप में कुछ दलों को प्रशिक्षित
करने सरकार के विरुद्ध भड़काने और कोरिया की वैध सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश की थी।
स्थानीय स्रोत बतलाते है कि केनेथ ने सीमावर्ती क्षेत्र में मानवतावादी मदद के
कार्यों से जुड़े थे और लोगों के हित के लिये कार्य कर रहे थे।
मालूम हो कि उत्तरी
कोरिया में धार्मिक स्वतंत्रता नहीं हैं और विश्वासियों को समाज के पदानुक्रम में सबसे
निचला स्थान दिया गया है।