2013-08-03 16:00:09

माता मरिया की आदिवासी प्रतिमा विवाद पर बैठक निष्फल


राँची, शनिवार 3 अगस्त 2013 (उकान): झारखंड की राजधानी राँची में स्थापित माता मरिया की आदिवासी प्रतिमा पर हुए विवाद पर राज्य की काथलिक कलीसिया एवं आदिवासी प्रतिनिधियों के बीच बैठक बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई।
ज्ञात हो कि सिंगपूर गिरजाघर में स्थापित माता मरिया की प्रतिमा का कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने अनावरण किया था जिसको आदिवासी तरीके से लाल पाड़ साड़ी पहने तथा सफेद कपड़े से बालक येसु को गोद लिये दिखाया गया है।
सरना पहान बंधन तिग्गा ने यह कहते हुए विरोध किया था कि माता मरिया को जिस परम्परागत परिधान में दिखाया गया है वह सरना आदिवासियों का परिधान है एवं प्रतिमा को हटाने की मांग की थी।
ऑल चर्च कमेटी ने प्रतिमा को हटाये जाने से इन्कार किया है।
हालांकि ईसाई आदिवासियों को इस मूर्ति से कोई आपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि झारखंड के निवासी होने के नाते हर किसी के पास ‘समान अधिकार’हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.