2013-07-31 12:20:15

गोआः गोआ में गिरजाघर करेंगे सड़क सुरक्षा सन्देश का प्रचार


गोआ, 31 जुलाई सन् 2013 (ऊका समाचर): गोआ में सड़क सुरक्षा सन्देश का प्रचार गिरजाघरों द्वारा किया जायेगा। गिरजाघरों से राज्य के परिवहन विभाग ने इस क्षेत्र में सहायता और सहयोग का निवेदन किया है।
गोआ राज्य परिवहन के निर्देशक अरुण देसाई ने कहा, "01 अगस्त को शुरु होनेवाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान चेतना जागरण का कार्य गिरजाघरों द्वारा किया जायेगा।"
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने गोआ एवं दमन के महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी से इस विषय में अनुमति मांगी है और उन्हें आशा है कि वह मिल जायेगी। योजना के तहत रविवार 04 अगस्त को महाधर्मप्रान्त के सभी गिरजाघरों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पर्चियां बाँटी जायेंगी।
गोआ राज्य परिवहन के निर्देशक अरुण देसाई के अनुसार राज्य के 60 से 65 प्रतिशत दुर्घटनाएँ मोटरसाईकिलों से होती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विगत वर्षों में सड़क दुघटनाएँ पहले से कम रही हैं तथापि उनका लक्ष्य इन्हें पूरी तरह समाप्त करना है।
परिवहन विभाग द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं से हुई मौतों की संख्या सन् 2010 में 327, 2011 में 305 तथा 2012 में 289 रही।








All the contents on this site are copyrighted ©.