पत्र- 28.4.03 डॉ. हेमंत कुमार, प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब, भागलपुर, बिहार।
जय मसीह की, खुशी के साथ सूचित करना है कि 26 अप्रैल को सुबह की सभा में "सामयिक
लोकोपकार" चर्चा में किशोरियों और महिलाओं की शिक्षा में निवेश, सीरिया में व्याप्त
संकट और फिलीस्तीन के गाज़ा पात्ती में इस्राएल द्वारा लगाये प्रतिबंधों पर आकर्षक तरीके
से विस्तार पूर्वक परिचर्चा प्रसारित किया गया। रिर्पोट पसंद आयी। धन्यवाद। पत्र-
2.7.13 सुरेश अग्रवाल, केसिंगा, ओड़िसा आदरणीय फ़ादरजी, नमस्कार, अत्यन्त दुःख
के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताश्री मैनादेवी का 75 वर्ष की अवस्था में
गत 24 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे स्वर्गवास हो गया। विधि के विधान के आगे सभी नत-मस्तक
हैं। यह क्षण मेरे लिए असह्य वेदना से भरे हैं, परन्तु विवश हूँ। पत्र - 5.6.13 डॉ.
हेमंत कुमार, प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब, भागलपुर, बिहार। हरियाली लाओ और
पर्यावरण बचाओ।...पर्यावरण दिवस मुबारक हो। पत्र -5.6.13 डॉ. हेमंत कुमार, प्रियदर्शिनी
रेडियो लिस्नर्स क्लब, भागलपुर, बिहार। 2013 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आस-पास
के प्रबोध ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण,
पेड़ पौधे आदि के बारे में श्रोताओं को जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि पर्यावरण किस
तरह प्रदूषित हो रहा है कौन इसका ज़िम्मेदार है और इसे कैसे हम सुरक्षित कर सकते हैं।
इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण के बारे में पूर्ण रुप से बताया गया और पौधा रोपण अभियान
चलाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली गयी । पत्र - 9.6.13 कृपाराम कागा, चौहटन,
बाड़मेर, राजस्थान। नमस्कार, मैं वाटिकन रेडियो का नियमित श्रोता हूँ आपके सभी कार्यक्रम
अच्छे व ज्ञानवर्धक लगते हैँ मनुष्य हमेशा सत्य बोलेगा तो ईश्वर उसे साथ देगा ईश्वर मनुष्य
को हर जगह देखता हैँ। आप मेरे पते पर वाटिकन भारती पत्रिका भेजने की कृपा करेँ। धन्यवाद पत्र-
9.6.13 डॉ. हेमंत कुमार, प्रियदर्शिनी रेडियो लिस्नर्स क्लब, भागलपुर, बिहार। ‘वॉइस
ऑफ हार्ट’ गुजरी हुई जिंदगी कभी याद न करना तकदीर में जो लिखा है उसकी फरियाद न करना,
होना है जो होकर रहेगा, कल की फिक्र में आज की हँसी बर्बाद न करना। ईश्वर आप को आशीष
दे।