2013-07-09 12:22:56

असमः बाढ़ से हुए ढाई लाख बेघर


असम, 09 जुलाई सन् 2013 (पी.टी.आई.): भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से ढाई लाख लोग बेघर हो गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है जहाँ विगत तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
अधिकारियों के अनुसार असम के 27 ज़िलों में से 11 ज़िले के 400 गाँव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जियाधोल नदी का जल स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। इसके कारण अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटा असम का धेमाजी ज़िला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गाँव वासियों का कहना है कि बाढ़ में सभी तटबंध तथा उनपर निर्मित पुल बह गए हैं तथा पहले से टूटे हुए तटबंधों की मरम्मत नहीं हो सकी है। सड़कों के टूट जाने से आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.