2013-06-20 12:13:17

नई दिल्लीः उत्तराखण्ड में बाढ़ से मची तबाही में हजारों व्यक्तियों के मरने का आशंका


नई दिल्ली, 20 जून सन् 2013 (पीटीआई): उत्तराखण्ड के आपदा विभाग द्वारा गृह मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई है कि विगत दिनों की भीषण वर्षा एवं बाढ़ में मरनेवालों की संख्या हज़ारों में हो सकती है।
आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार लगभग 150 मारे गये हैं तथा हज़ारों लापता हैं।
रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ की 90 धर्मशालाओं सहित भारत सेवा आश्रम, काली कमली धर्मशाला, गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस आदि बाढ़ एवं भूस्खलन में बह गये हैं। इन स्थलों पर हज़ारों यात्री ठहरे हुए थे। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केदारनाथ के इर्द गिर्द स्थित लगभग 60 गाँव भी बह गये हैं।
गढ़वाल मंडल के कमिश्नर सुवर्धन ने बताया कि केदारनाथ में लगभग एक हज़ार लोग तथा कम से कम 100 पुजारियों का कोई अता पता नहीं है। इसी प्रकार रामबाड़ा के लगभग एक हज़ार व्यापारी ला पता हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.