2013-06-11 12:20:59

पुणेः सन्त एन्तोनी तीर्थ की हीरक जयन्ती


पुणे, 11 जून सन् 2013 (ऊका समाचार): पुणे के धर्माध्यक्ष थॉमस दाबरे, 13 जून को सन्त एन्तोनी के पर्व के दिन, शहर के सन्त एन्तोनी तीर्थ की हीरक जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे समारोहों का विधिवत समापन करेंगे।
पुणे के एक काथलिक दम्पत्ति ने, 75 वर्ष पूर्व, सन्त एन्तोनी को समर्पित एक निजी प्रार्थना स्थल रूप में इसे स्थापित किया था जो अब धर्मप्रान्तीय तीर्थस्थल बन गया है।
लोकभक्ति एवं तीर्थ द्वारा सम्पन्न कल्याणकारी सेवा के उपरान्त सन् 2011 में धर्माध्यक्ष थॉमस दाबरे ने इसे धर्मप्रान्तीय तीर्थ स्थल का दर्ज़ा प्रदान किया था।
बताया जाता है कि सन् 1938 ई. में, हेनरी विलियम्स एवं उनकी पत्नी कॉन्सटान्स को, पुणे की सेन्ट विन्सेन्ट स्ट्रीट पर, अपने बंगले की नींव खोदते हुए, पादुआ के सन्त एन्तोनी की एक मूर्ति मिली थी जिसके बाद उन्होंने अपने बंगले के प्राँगण में एक निजी प्रार्थना स्थल बनवाया था।
पुणे स्थित सन्त एन्तोनी तीर्थ के स्वयंसेवक प्रति सप्ताह लगभग 70 निर्धन परिवारों में वस्त्र एवं खाद्य पदार्थों का वितरण करते हैं।
पुणे के सन्त एन्तोनी तीर्थ पर एक विशाल तीर्थस्थल के निर्माण की भी योजना है।








All the contents on this site are copyrighted ©.