2013-05-18 14:24:12

अन्तरधार्मिक वार्ता के प्रबल समर्थक असगर अली का निधन


मुम्बई, शनिवार, 18मई, 2013 (एशियान्यूज़) मुस्लिम बुद्धिजीवी और अन्तरधार्मिक वार्ता के प्रबल समर्थक असगर अली इंजीनियर की मृत्यु 14 मई को हो गयी। वे 74 वर्ष के थे।
उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए सोसायटी ऑफ़ डिवाइ वर्ड के फादर पुष्पा अंबु ने कहा कि एसगर अली इंजीनियर एशियान्यूज़ के करीबी मित्र और इस्लाम के विद्वान थे जिन्होंने जीवन भर अंतरधार्मिक वार्ता और मानवाधिकारों के लिये कार्य किया।
विदित हो फादर अन्बु इस्लामिक स्टडीस एसोसिएशन के सचिव और ‘सलाम’ के संपादक हैं। उन्होंने कहा कि असगर अली इंजीनियर प्रकाण्ड विद्वान थे और अन्तधार्मिक वार्ता के प्रबल समर्थक और संवेदनशील और सभ्य व्यक्ति थे।
फादर अन्बु ने कहा कि असगर अली इंजीनियर को लोग सदा ही याद करेंगे और उनके रचनायें सदा ही विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सद्भावना के संदेश देगी और लोगों को इसके लिये प्रेरित करती रहेगी।
मुस्लिम विद्वान असगर अली इंज़ीनियर का जन्म 10 मार्च सन् 1939 को राजस्थान के सालुमबर में हुआ था। असगर अली ने इस्लाम, इस्लामिक संस्कृति और अराबिक की पढ़ाई की और मुस्लिम समुदाय की ओर से सदा ही अन्तरधार्मिक वार्ता बढ़ावा दिया।
सन् 1997 ईस्वी में भारत सरकारन ने उनके योगदानों के लिये उन्हें नैशनल कम्युनल हारमनी पुरस्कार से सम्मानित किया था। सन 1987 ईस्वी में अमेरिका की इंटरनैशनल स्टूडेंट असेम्बली और यूएस इंडियन स्टूडेंट असेम्बली ने भी उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए डिस्टिनगिविस्ड सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.