2013-05-10 12:27:50

वाटिकन सिटीः सन्त पापा फ्राँसिस ने जेनोआ दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया


वाटिकन सिटी, 10 मई सन् 2013 (सेदोक): इटली के जेनोआ बन्दरगाह पर हुई दुर्घटना में मारे गये एवं घायल लोगों के प्रति सन्त पापा फ्राँसिस ने गहन सहानुभूति का प्रदर्शन किया है।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने ने सन्त पापा का ओर से जेनोवा के कलीसियाई अधिकारियों को प्रेषित एक तार सन्देश में कहा कि जेनोआ शहर के बन्दरगाह पर हुई दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति सन्त पापा फ्राँसिस गहन सहानुभूति का प्रदर्शन करते तथा इस दुखद दुर्घटना में मारे गये सात लोगों के लिये अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन देते हैं।
तार सन्देश में कहा गया कि सन्त पापा फ्राँसिस घायलों के स्वास्थ्यलाभ की मंगलकामना करते तथा इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को माँ मरियम के संरक्षण के सिपुर्द करते हैं।
मंगलवार रात को 40,000 टन वाला इटली का जोली नेरो माल वाहक जहाज़ जेनोआ के बन्दरगाह पर गोदी से टकरा गया था। हादसे में कन्ट्रोल टावर धराशायी हो गया। सात लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है, अनेक घायल हो गये हैं जबकि दो लापता व्यक्तियों की खोज जारी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.