2013-04-11 13:54:42

संत पापा फाँसिस की लोकप्रियता का ग्राफ़ उँचा


वाशिंगटन, वृहस्पतिवार, 11 अप्रैल, 2013 (सीएनए) पीउ रिसर्च सेंटर द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में अधिकतर अमेरिकी जनता ने नये संत पापा के पक्ष में अपने विचार व्यक्त किये हैं फिर भी काथलिक सामाजिक शोधकर्त्ता ऐसा मानते हैं कि वे सेवानिवृत्त संत पापा से बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं हैं।
जोर्जटाउन युनिवर्सिटी के शोध विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्क एम ग्रे ने बतलाया है कि साधारणतः अमेरिका वासियों में (काथलिक या ग़ैरकाथलिक) संत पापाओं को स्वीकार करने का दर अपने अमेरिकी राष्ट्रपतियों से अधिक रही है।
उनके अनुसार संत पापा अपने ‘हनीमून काल’ में हैं। पीउ सर्वेक्षण केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार 84 प्रतिशत काथलिक और 57 प्रतिशत आम अमेरिकी संत पापा के ‘पक्ष’ में हैं।
विदित हो कि अमेरिका में पूर्व संत पापा को पसंद करने की सबसे अच्छी दर 83 प्रतिशत उस समय पायी गयी थी जब उन्होंने सन् 2008 ईस्वी में संयुक्त राज्य अमेरिकी का दौरा किया था। और उनकी प्रभाव उस समय कम दिखाई दिया जब उन्होंने फरवरी 2013 में अपने पदत्याग की घोषणा की। इस समय उन्हें उचित मानने वालों का प्रतिशत 74 प्रतिशत पाया गया था।
ग्रे का मानना है कि विश्व के नेताओं को पसंद करने वालों का प्रतिशत प्रायः बहुत ज्यादा होता है जब उनका चुनाव होता है पर बाद में विभिन्न घटनायें और समाचार उनकी लोकप्रियता को प्रभावित करती हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संत पापा की लोकप्रियता कायम रहे और राष्ट्रपति से आगे रहे।
ग्रे ने यह भी कहा कि पहले लैटिन अमेरिकी और प्रथम जेस्विट संत पापा होने के कारण भी लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ग्रे संत पापा लोकप्रियता के बारे में कहा कि लोगों के ‘सकारात्मक रुख’ के पीछे संत पापा की सरलता या हम कहें उनकी विनम्र नेतृत्व का योगदान रहा है।











All the contents on this site are copyrighted ©.