2013-03-26 11:55:32

आरूषाः धर्मबहन पर हमलावरों को पकड़ने के लिये पुलिस ने शुरु किया तलाश अभियान


आरूषा, तानज़ानिया, 26 मार्च सन् 2013 (ऊका समाचार): तानज़ानिया में आरूषा की पुलिस ने भारतीय काथलिक धर्मबहन पर गोली चलाने वालों को पकड़ने हेतु तलाश अभियान शुरु कर दिया है।
ऊका समाचार के अनुसार, आरूषा में नोत्र दाम काथलिक स्कूल की प्रधानाचार्या सि. शोभना सिन्द पर तीन बन्दूकचियों ने, 16 मार्च को उस समय गोलियाँ चला दी थीं जब वे बैंक से पैसे लेकर स्कूल के फाटक से अन्दर जा रही थीँ।
सि. शोभना को हाथ एवं पाँव में गोलियाँ लगी हैं और इस समय वे अस्पताल में भर्ती हैं।
आरूषा के प्रान्तीय पुलिस कमान्डर लिबरातुस साबास ने बताया कि पुलिस ने धर्मबहन से धन लूटने तथा उनपर हमला करनेवालों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान शुरु कर दिया है।
हालांकि अस्पताल से सि. शोभना ने कहा कि उन्होंने अपने हमलावरों को माफ कर दिया है तथा उनकी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें सही रास्ते पर ले आयें।








All the contents on this site are copyrighted ©.