2013-03-08 12:55:42

मुम्बई: कलीसियाई भवनों के विध्वंस का मुम्बई के काथलिकों ने किया विरोध


मुम्बई, 08 मार्च सन् 2013 (ऊका समाचार): मुम्बई के काथलिक धर्मानुयायी सान्ताक्रूज़ उपनगर स्थित काथलिक गिरजाघर से संलग्न दो भवनों के विध्वंस की योजना का विरोध कर रहे हैं।

बृहन मुम्बई महानगर निगम ने 28 फरवरी को एक नोटिस जारी कर रास्ता चौड़ा करने के लिये उक्त दो भवनों के ध्वस्त किये जाने की घोषणा की थी।

बॉम्बे काथलिक सभा के अध्यक्ष गॉर्डन डिसूज़ा ने कहा, "यदि मुम्बई महानगर निगम अपना नोटिस वापस नहीं लेगी तो उनके पास सड़कों पर विरोध करने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं रह जायेगा।"

सान्ताक्रूज़ का काथलिक गिरजाघर 77 वर्ष पुराना है तथा गिरजाघर एवं इससे संलग्न सभी भवन सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.