2013-02-21 11:59:41

साऊदी अरब, दम्मानः निजि घर में प्रार्थना करने के लिये 53 इथियोपियाई ख्रीस्तीय गिरफ्तार


साऊदी अरब, दम्मान, 21 फरवरी सन् 2013 (एशियान्यूज़): साऊदी अरब के पुलिस अधिकारियों ने 53 इथियोपियाई ख्रीस्तीयों को एक निजि घर में प्रार्थना के लिये एकत्र होने के कारण गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 46 महिलाएँ तथा छः पुरुष शामिल हैं तथा सभी को देश से निष्कासित किया जा सकता है।
पुलिस ने उस मकान को सील कर दिया है जिसमें ये 53 व्यक्ति प्रार्थना के लिये एकत्र हुए थे। इन ख्रीस्तीयों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त पुलिस ने तीन धार्मिक नेताओं पर मुसलमानों को बलपूर्वक ख्रीस्तीय बनाने का भी आरोप लगाया है।
घटना साऊदी अरब के पूर्व प्रान्त की राजधानी दम्मान में आठ फरवरी की है।
ग़ौरतलब है कि साऊदी अरब में इस्लाम के अलावा किसी भी अन्य धर्म का पालन निषिद्ध है।








All the contents on this site are copyrighted ©.