2013-02-20 12:21:01

सिकन्दराबादः सिगनिस इन्डिया में नई मीडिया पर अध्ययन


सिकन्दराबाद, 20 फरवरी सन् 2013 (ऊका समाचार): सम्प्रेषण माध्यम सम्बन्धी काथलिक विश्व संगठन "सिगनिस" की भारतीय शाखा "सिगनिस इन्डिया" ने 16 से 19 फरवरी तक, सिकन्दराबाद में, अपनी चार दिवसीय वार्षिक सभा सम्पन्न की। इस सभा में नई मीडिया तकनीकियों को नवीन पीढ़ियों के लिये सहायक साधन बनाने पर विशद विचार विमर्श किया गया।
भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन में सम्प्रेषण माध्यम कार्यालय के अध्यक्ष इन्दौर के धर्माध्यक्ष थोटू मारीकल ने सभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों से आग्रह किया कि वे कलीसिया के सुसमाचार प्रचार मिशन के प्रति और अधिक समर्पण भाव रखें। धर्माध्यक्ष ने कहा कि नई मीडिया तकनीकियों को केवल आर्थिक लाभ पर ही केन्द्रित न किया जाये बल्कि इनका उपयोग समाज में मैत्री, प्रेम, शांति और न्याय जैसे मूलभूत मानवीय मूल्यों के प्रोत्साहन के लिये किया जाये।








All the contents on this site are copyrighted ©.