2013-02-19 17:48:07

धर्माध्यक्ष अंतोनी लोबो का देहांत


इस्लमाबाद,पाकिस्तान, 19 फरवरी, 2013 (न्यूज़.वीए) पाकिस्तान के इस्लमाबाद- रावलपिंडी के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष अन्तोनी लोबो की मृत्यु सोमवार 18 फरवरी को हो गयी। उनकी आयु 75 थी। वे महीनों से बीमार थे। बुधवार 20 फरवरी को उसे इस्लमाबाद में उनकी दफ़नक्रिया सम्पन्न होगी।

धर्माध्यक्ष अंतोनी लोबो की मृत्यु की ख़बर पाते ही पूरे शहर में शोक की लहर फैल गयी और विश्वासी अपने प्रिय दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिये धर्माध्यक्ष आवास में जमा होने लगे।

विदित हो कि कराची के सिन्ध प्रदेश में 4 जुलाई 1937 ईस्वी में जन्मे धर्माध्यक्ष अन्तोनी लोबो की पढ़ाई-लिखाई संत पात्रिक संस्थान में हुई। सन् 1961 ईस्वी में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और संत पापा धन्य जोन पौल द्वितीय ने सन् 1982 ईस्वी में उन्हें कराची का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। सन् 1993 ईस्वी में वे पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद के धर्माध्यक्ष बनाये गये और सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने पाकिस्तान की काथलिक कलीसिया की सेवा की।

सन् 2010 ईस्वी में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। धर्माध्यक्ष रूफिन अन्तोनी इस्लमाबाद के धर्माध्यक्ष का दायित्व संभाला है।

अपने धर्माध्यक्षीय काल में उन्होंने विभिन्न पदों में रहकर कलीसिया की सेवा की विशेष करके पाकिस्तान के शिक्षा आयोग के अध्यक्ष, पाकिस्तान धर्माध्यक्षीय समिति के महासचिव, एफएबीसी की शिक्षा आयोग के अध्यक्ष, शाह अब्दुल लदीफ यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य और ओसिस मैगज़ीन बोर्ड के सदस्य आदि प्रमुख हैं।

धर्माध्यक्ष रूफिन ने कहा कि पाकिस्तान की कलीसिया ने एक शिक्षाविद दूरदर्शी नेता को खो दिया है जिन्होंने पाकिस्तान के लोगों में उत्साह और विश्वास को बढ़ाने के लिये अपना योगदान दिया।










All the contents on this site are copyrighted ©.