2013-01-24 13:14:37

इंडोनेशिया में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रार्थना और सहायता की अपील


वाटिकन सिटी, 24 जनवरी 2013 (वीआर, अंग्रेजी) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने इंडोनेशिया में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रार्थना और सहायता की अपील की है तथा उन्हें अपनी आध्यात्मिक सामीप्य दिखलाया है।

संत पापा ने लोगों से प्रार्थना की अपील उस समय की जब उन्होंने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत लोगों को संबोधित किया।

संत पापा ने कहा, "मैं इंडोनेशिया में आयी बाढ़ के समाचार से चिन्तित हूँ। बाढ़ से राजधानी जकार्ता में जान-माल की बहुत क्षति हुई है और हज़ारों लोग बेघर बार हो गये हैं।

ऐसी प्राकृतिक विपदा के समय में इंडोनेसियावासियों के साथ अपनी आध्यात्कमिक सापीप्य प्रकट करता हूँ तथा प्रार्थनाओं का आश्वासन देता हूँ।

ज्ञात हूँ भारी वर्षा के कारण जकार्ता शहर पानी की चपेट में आ गया है और अब तक की जानकारी के अनुसार 26 लोगों की मौत हो चुका है और करीब 1 लाख लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। करीब 1 लाख 30 हज़ार लोगों के लिये अस्थायी घरों की व्यवस्था की गयी है।

सरकारी सूत्रों केअनुसार बाढ़ से राष्ट्रपति निवास सहित शहर की 14 प्रतिशत आबादी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बताया गया है कि बाढ़ का पानी के और बढ़ने आशंका है।

जकार्ता की छोटी काथलिक समुदाय भी बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुई है फिर भी बचाव और राहत कार्यों में सबसे आगे है।









All the contents on this site are copyrighted ©.