2013-01-21 14:04:53

चालीसाकालीन ‘रिटरीट’ के उपदेशक होंगे कार्डिनल जियनफ्रांको रवासी


वाटिकन सिटी, 21 जनवरी, 2013 ( वीआर, अंग्रेज़ी) वाटिकन सिटी में संत पापा और रोमन कूरिया के सदस्यों के लिये परंपरागत रूप से आयोजित आध्यात्मिक साधना का संचालन संस्कृति के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल जियानफ्रांको रवासी करेंगे।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार आध्यात्मिक साधना या रिटरीट का आरंभ 17 फरवरी शनिवार को होगा और 23 फरवरी को समाप्त हो जायेगा।
वार्षिक आध्यात्मिक साधना 2013 की विषय वस्तु है ‘स्तोत्र में ईश्वर और मानव का रूप’ (फेस ऑफ़ गॉड एंड मैन इन साल्मस)

समाचार के अनुसार कार्डिनल रवासी प्रार्थना की विभिन्न क्रियाओं जैसे श्वास लेना, सोचना, पुकारना और प्रेम पर अपने चिन्तन प्रस्तुत करेंगे। मानव शब्द और ईशवरीय प्रेरणा पर उनके चिन्तन के दो भाग होंगे।पहला मानव आरोहित रहस्य और दूसरा ईश्वरीय ज्योति और प्रेरणा का अवरोहन जो मानव के रूप को आलोकित करती है।
आध्यात्मिक साधना के कार्यक्रम प्रेरितिक प्रासाद के ‘रिडेम्पतोरिस मातेर’ गिरजागर में सम्पन्न होगा।









All the contents on this site are copyrighted ©.