2013-01-03 19:13:38

आयरलैंड ने संभाला यूरोपीय यूनियन (ईयू) का नेतृत्व


डबलिन, 3 जनवरी, 2013 ( वीआर, अंग्रेज़ी) आयरलैंड ने 1 जनवरी, 2013 से ‘रोटेटिंग प्रेसीडेंसी’ प्रणाली के तहत् यूरोपीय यूनियन (ईयू) का नेतृत्व संभाल लिया है। यूरोपीय यूनियन की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी लेते हुए आयरलैंड के प्रधानमंत्री तवइसियक एन्दा केनी ने कहा कि ई.यू. अभी कठिन दौर से गुज़र रहा है पर वे उम्मीद करते हैं कि वर्ष 2013 संघ के लिये शुभ होगा।
उन्होंने बतलाया कि अगले छः महीने में आयरलैंड की प्राथमिकतायें हैं - स्थायित्व, नौकरी और विकास। उन्होंने कहा कि एक ओर 27 देशों वाले यूरोपीय यूनियन के कई राष्ट्र प्रगति कर रहे हैं तो कई राष्ट्र जैसे आयरलैंड, इटली. पोर्तुगल, ग्रीस और स्पेन आदि ऋण और बेरोज़गारी की समस्या झेल रहे हैं।
उधर जर्मनी ने इस दिशा में भारी प्रगति की है जहाँ बेरोज़गारी की दर घट कर सन् 1990 के एकीकरण के बाद सबसे कम हो गयी है।
विदित हो कि यूरोपीय यूनियन में 27 यूरोपीय देश शामिल है और इन देशों की कुल जनसंख्या 500 मिलियन है। हाल में ई.यू. को उनकी सफलता के लिये नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
यूरोपीय यूनियन की सफलताओं में - बर्लिन दीवार को ढह दिया जाना और पूर्व सोवियत यूनियन के 10 देशों का ई.यू. में शामिल है।








All the contents on this site are copyrighted ©.