2012-12-28 17:37:49

अलेप्पो के धर्माध्यक्ष द्वारा सीरिया में शांति स्थापना के लिए मार्मिक अपील


वाटिकन रेडियो 28 दिसम्बर 2012 (वीआर अंग्रेजी) सीरिया में अलेप्पो के खाल्दीयाई धर्माध्यक्ष अंतोइने आउदो ने सम्पूर्ण विश्व के ईसाईयो से प्रार्थना तथा शांति के लिए काम करने की अपील की है दो वर्षों से चला आ रहा संघर्ष समाप्त हो जिसने देश को तहस नहस कर दिया है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर दिये गये संदेश में कहा कि ईसाई के रूप में हम हर समय शांति और खुशी से रह सकते हैं जब हम प्रार्थना करते तथा निर्धनों के साथ पीड़ा सहते और उनकी सेवा करते हैं। इम्मानुएल हमारे अंधकार और भय को दूर करे। क्रिसमस शांति और खुशी का समय है।
उन्होंने कहा कि कठिनाईयो के इन पलों में चर्च प्रयास कर रही है कि अलेप्पो के निर्धन और जरूरतमंद लोगों को श्रेष्ठतम तरीके से सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रही है। कारितास और अन्य संगठनों की सहायता से हम विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा निर्धन परिवारों एवं बच्चों की सहायता कर रहे हैं।
धर्माध्यक्ष आउदो ने कहा कि लगभग दो हजार परिवार पलायन कर लेबनान चले गये हैं। ईसाई शांति और मेलमिलाप चाहते हैं। वे सरकार या विद्रोही बल, किसी एक पक्ष की ओर होना नहीं चाहते हैं। यह मेलमिलाप के लिए हमारा संदेश है। हमें एक दूसरे का सम्मान करना, एक दूसरे की भिन्नता को स्वीकार करते हुए नागरिकता की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि युद्ध समाधान नहीं है शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हर स्तर पर सबको मिलकर काम करना है।








All the contents on this site are copyrighted ©.