2012-12-26 11:14:03

आबूजाः नाईजीरिया के गिरजाघरों पर क्रिसमस प्रार्थनाओं के दौरान विस्फोट की फादर लोमबारदी ने की निन्दा


आबूजा, 26 दिसम्बर सन् 2012 (रायटर): नाईजिरिया में बम हमलों का सिलसिला जारी है जिनमें से दो, मंगलवार को, क्रिसमस महापर्व के दिन, दो गिरजाघरों पर किये गये। इस बम विस्फोटों में क्रिसमस की प्रार्थना के लिये एकत्र चालीस भक्तों के प्राण चले गये हैं तथा अन्य अनेक घायल हो गये हैं।
वाटिकन के प्रवक्ता फादर फेदरीको लोमबारदी ने गिरजाघरों पर हुए इन हमलों की कड़ी निन्दा की। उन्होंने इसे अन्धी, निरर्थक तथा घृणा फैलानेवाली हिंसा करार दिया।
रायटर समाचार एजेन्सी से उन्होंने कहा, "हम, आतंकवादी गतिविधियों से थक चुके नाईजिरियाई कलीसिया के पीड़ितों तथा सम्पूर्ण नाईजिरियाई जनता के साथ हैं।" उन्होंने इस बात पर शोक व्यक्त किया कि क्रिसमस महापर्व के आनन्द और शांति के दिनों में भी आतंकवादियों ने अपना घृणित कुकर्म जारी रखा।
इस्लामी चरमपंथी दल बोकोहरम ने कहा है कि उसमें ये बम हमले किये। इन हमलों में राजधानी अबूजा के निकटवर्ती मदाल्ला स्थित सन्त तेरेसा चर्च को भी निशाना बनाया गया। इस गिरजाघर में 1000 भक्तों की व्यवस्था है। गिरजाघर को भारी क्षति पहुँची है।
आबूजा के गिरजाघर पर हमले के कुछ ही देर बाद जोस नगर के एक गिरजाघर में एक विस्फोट किया गया। गोलीचालन में एक पुलिस कर्मी हताहत हो गया है।
उधर उत्तरी योबे राज्य में तीन बम विस्फोट हुए जिससे चार लोगों के प्राण चले गये। इनके अतिरिक्त दामातुरु तथा गदाका नगरों में दो बम विस्फोट किये गये।
नाईजिरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने चरमपंथी दलों की इस हिंसा को निरर्थक घोषित कर कहा है कि यह देश की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर ख़तरा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.