2012-12-22 17:30:59

संत पापा ने उदयपुर धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति की


वाटिकन सिटी 22 दिसम्बर 2012 (सेदोक, वीआर अंग्रेजी) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 21 दिसम्बर को भारत के राजस्थान स्थित उदयपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष की नियुक्ति की। उन्होंने मध्यप्रदेश स्थित झाबुआ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष देवप्रसाद गनावा को स्थानांतरित कर उदयपुर का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। सेवानिवृत्ति की आयु सीमा पहुँचने पर उदयपुर के धर्माध्यक्ष जोसेफ पथालिल ने जनवरी माह में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। झाबुआ के लिए जब तक नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है तबतक धर्माध्यक्ष देवप्रसाद गनावा झाबुआ के प्रेरितिक प्रशासक के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
सन 1951 में जन्मे धर्माध्यक्ष गनावा सन 1981 में दिव्य शब्द धर्मसंघ के सदस्य बने तथा अगले वर्ष पुरोहित अभिषिक्त हुए थे। वे सन 2009 में झाबुआ के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे। उनका नया धर्मप्रांत उदयपुर आगरा महाधर्मप्रांत के अंतर्गत आता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.