2012-12-20 15:33:27

विजयवाड़ा धर्मप्रांत में क्रिसमस मजूषियों की आराधना को समर्पित


विजड़वाड़ा (एशिया न्यूज) भारत के आंध्रप्रदेश राज्य स्थित विजयवाड़ा धर्मप्रांत के 10 लाख काथलिक समुदाय के लिए विश्वास वर्ष में क्रिसमस मजूषियों को समर्पित है। इस अवसर के लिए कान्फ्रेंस ओफ रेलिजियस इंडिया ने सोमवार को एनएसएम मोंटफोर्ट स्कूल सभागार में एक समारोह का आयोजन किया जिसमें 400 से अधिक पुरोहित और धर्मसमाजी उपस्थित हुए। धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक मान्यवर गोविन्दु जोजी ने समारोह का उदघाटन किया तथा इसका समापन एक शोभायात्रा से हुई जिसमें चरनी में शिशु येसु की प्रतिमा को रखा गया।
कुछ युवाओं ने क्रिसमस कैरोल गाये तथा पारम्परिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया। प्रेरितिक प्रशासक ने कहा जैसा कि दुनिया बुरे समाचारों से संघर्ष कर रही है धर्मसमाजी स्त्री और पुरूष पर्वत पर स्थित ज्योति स्तंभ जैसे हैं वे लोगों को विश्वास का मार्ग दिखायें तथा कलीसिया की शिक्षा और येसु में विश्वास के आधार पर मुक्ति की ओर अग्रसर करें।
सीआर आई की बैठक के प्रतिभागियों से मान्यवर जोजी ने मरिया की उदारता, चरवाहों की सरलता, तथा ईश्वर को पाने के लिए मजूषियों की तत्परता को अपनाने का आग्रह किया।
आंध्रप्रदेश में 13 धर्मप्रांत हैं जिसमें विश्वासियों की संख्य 20 लाख से अधिक है। इस आबादी का पचास फीसदी विजड़वाड़ा धर्मप्रांत में निवास करते हैं। यहाँ 145 धर्मसमाज हैं और समर्पित महिला पुरूषों की संख्या एक हजार से अधिक है।








All the contents on this site are copyrighted ©.