2012-12-11 16:41:44

यूरोपीय संघ के नेताओं ने नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण किया


नार्वे ओस्लो 11 दिसम्बर 2012 (वीआर वर्ल्ड) नार्वे के ओस्लो में 10 दिसम्बर को आयोजित समारोह के दौरान यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को यूरोपीय संघ के अध्यक्ष हरमन वान रूमपेई, यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष होसे मानुएल बारोसो तथा यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। ये तीन संस्थाओं को यूरोपीय संघ के कोने का पत्थर माना जाता है। दो विश्व युद्धों के बाद यूरोप महाद्वीप के राष्ट्रों को जोड़ने में अपनी भूमिका अदा करने के लिए इन संस्थानों को पुरस्कार दिया गया।

कुछेक आलोचकों ने यूरोपीय संघ को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने पर इंगित किया कि यूरो क्षेत्र के आर्थिक संकट ने यूरोपीय संघ के देशों की कमजोरी को उजागर किया है।

नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष थोरबजोन जागलैंड ने आर्थिक संकट का संदर्भ देते हुए कहा कि राजनैतिक ढाँचा जिसमें यूरोपीय संघ की जड़ें हैं यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। यूरोप में नये राष्ट्रीयतावाद के खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि हमें एक साथ खड़े रहना है, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।







All the contents on this site are copyrighted ©.