रोम, 8 दिसंबर, 2012 (सेदोक, वीआर) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने रोम के ‘पियात्सा दि
स्पानिया’ में 8 दिसंबर को कुँवारी मरिया के निष्कलंक गर्भागमन का महोत्सव के लिये एकत्र
भक्तों एवं तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी आध्यात्मिक माता के चरणों
में विश्वास के नाम पर जमा होने से हम एकता का गहरा अनुभव करते हैं।" मालूम हो कि
रोम की परंपरा के अनुसार कि 8 दिसंबर को माता मरिया के निष्कलंक गर्भामन के त्योहार के
दिन संत पापा ‘पियात्सा दि स्पानिया’( स्पानिया का प्रांगण) में जाकर माता मरिया के आदर
में पुष्प अर्पित करते हैं। विदित हो कि पियत्सा दि स्पानिया में ‘निष्कलंक स्तंभ’
को सन् 1857 ईस्वी में निष्कलंक गर्भागमन संबंधी धर्मसिद्धांत या ‘डोगमा’ की घोषणा के
तुरन्त बाद स्थापित किया गया था।
संत पापा ने कहा, "आज मैं आपलोगों को इस बात
की याद दिलाना चाहता हूँ कि यह विश्वास का वर्ष है जिसे पूरी कलीसिया पूरे उत्साह से
मना रही है। आज के सुसमाचार में इस बात की चर्चा है कि ईश्वर मानव बने और पूरी दुनिया
चुप रही, किसी ने इस घटना पर कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार ऐसी घटनायें, जिन्हें कोई ध्यान
नहीं देता हैं अति महत्वपूर्ण बन जाती हैं।" जब से माता मरिया ने दूत का संदेश सुना
तब से ही उन्होंने ईश्वर के संदेश को स्वीकार किया और उनकी योजना में किसी प्रकार का
कोई अड़चन आने नहीं दिया। उसके दिल में ऐसा कुछ नहीं था जो उसे ईश्वर से अलग करे। इसी
को निष्कलंक या बेदाग कहा जाता है। संत पापा ने कहा, "बहनो एवं भाइयो, रोम शहर के
केन्द्र में अवस्थित यह प्रतिमा हमें इस बात की याद दिलाती है कि ईश्वर की आवाज़ भीड़-भाड़
और शोर-शराबा में नहीं सुनी जा सकती है। आज ज़रूरत है कि दिल की गहराई जाने की, जहाँ
की शक्ति आर्थिक और राजनीतिक नहीं है पर नैतिक और आध्यात्मिक है वहाँ हम ईश्वर की आवाज़
सुन पायेंगे।" संत पापा ने कहा, "आज का त्योहार एक और बात की ओर हमारा ध्यान खींचता
है और वह है कि मुक्ति का वरदान मानव द्वारा विज्ञान, तकनीकि और विचारधारा संभव नहीं
है पर यह यह ईश्वरीय कृपा है। इसका अर्थ है ईश्वर की शक्ति दुनिया की किसी भी बुरी शक्ति
से ज्यादा शक्तिशाली है।" संत पापा ने कहा,"ईसाई धर्म हैं एक ऐसा सुसमाचार है, एक
ऐसी घोषणा है ‘अच्छी ख़बर’ है जिसने बुराई पर विजय प्राप्त की है। आइये हम ईश्वर
से प्रार्थना करें कि हम माता मरिया के समान ईश्वर की आवाज़ को सुनें जो दिल की गहराई
में हमसे बोलता है और उसकी कृपा प्राप्त करें जो हमें पाप से बचाता है।