वाटिकन सिटी, 8 दिसंबर, 2012 (वीआर, अंग्रेज़ी) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने शुक्रवार
7 दिसंबर को वाटिकन सिटी के लिये ग्रीक के राजदूत जोरजियोस पापादोपोलोस का स्वागत किया।
वाटिकन में सम्पन्न एक औपचारिक समारोह में राजदूत जोरजियोस ने संत पापा को अपना प्रत्यय
पत्र (आधिकारिक परिचय पत्र) सौंपा। 58 वर्षीय जोरिजियोस को कानून में स्नातक की डिग्री
प्राप्त है और उन्होंने विदेश मंत्रालय तथा कूटनीतिक पदों के द्वारा ग्रीस को अपनी सेवायें
दी हैं। वाटिकन सिटी में राजदूत बनने के पूर्व जोरजिसोस ने साउदी अरेबिया और बेलजियम
के राजदूत के रूप में कार्यरत थे। वे अंग्रजी के अलावा फ्रेंच, स्पैनिश, जर्मन और स्थानीय
ग्रीक भाषा के जानकार हैं।