2012-12-07 20:05:43

अंतरधार्मिक सद्भाव का आदर्श


थिरुअंतापुरम, केरल, 7 दिसंबर, 2012 (कैथन्यूज़) केरल में अंतरधार्मिक सद्भाव का आदर्श प्रस्तुत करते हुए हिन्दु मंदिर समिति के मालिक ने मुस्लिम महिला के लिये एक निवास स्थान उपहार स्वरूप दिया है।

यह निवास स्थान अलापुड़ा जिला के कंडमंगलम गाँव में स्थित है जिसमें ज़मीला नामक बहरी और परित्यक्त और अनाथ महिला को शरण दिया गया।

52 वर्षीय ज़मीला मुस्लिम महिला मंदिरों में कार्य करती है और बिना भेदभाव और परेशानियों के वह मंदिरों में अपनी सेवायें देती है।

ज़मीला के लिये बनाये गये इस घर का निर्माण में चार लाख की लागत आयी।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पी. एल. धनन्जय ने बतलाया कि समिति ने 2 लाख रूपये की मदद राशि दी और और बाकी खर्चों का वहन भक्तों और तीर्थयात्रियों द्वारा दिये गये दान से संभव हो पाया।









All the contents on this site are copyrighted ©.