2012-12-01 15:27:46

खूँटी और दिल्ली के लिये नये धर्माध्यक्ष


वाटिकन सिटी, 1 दिसंबर, 2012 (वीआर, अंग्रेज़ी) संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने शुक्रवार 30 नवम्बर को भारत के दो धर्मप्रांतों के लिये नये धर्माध्यक्षों कि नियुक्ति की।
उन्होंने जालंधर के धर्माध्यक्ष अनिल कूतो को दिल्ली का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया और धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना को खूँटी धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।
धर्माध्यक्ष कूतो दिल्ली की नियुक्ति महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट कोन्चेसाव के स्थान पर की गयी है।
विदित हो महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट ने 75 वर्ष पूरे करने के बाद सेवानिवृत किये जाने का निवेदन किया था जिसे संत पापा ने स्वीकार कर लिया है। धर्माध्यक्ष अनिल ने जालंधर में अपनी नियुक्ति के पूर्व दिल्ली के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया था.
उधर झारखंड के खूँटी धर्मप्रांत के लिये संत पापा ने धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। खूँटी धर्माध्यक्ष स्टीफन तिड़ु की मृत्यु 3 मार्च को हो जाने के बाद यह स्थान रिक्त हो गया था।
धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना अब तक राँची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.