2012-11-23 14:08:13

हिन्दु गाँव में माता मरिया की प्रतिमा


भुबनेश्वर, उडिसा, 23 नवम्बर, 2012 (कैथन्यूज़) ओडिशा के भुवनेश्वर जिले में एक हिन्दु गाँव से होकर गुजरती नहर से माता मरिया के चेहरे मिलती-जुलती एक मूर्ति प्राप्त हुई है जिससे पुलिस परेशान है।

स्थानीय पुलिस प्रदीप कुवार रावत के अनुसार पुरी के निकट अवस्थित मधुबन गाँव के ओटो चालक बिक्रम साहू ने सबसे पहले मरियम की प्रतिमा देखी पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।

मंटु माँझी नामक एक लड़के ने बतलाया कि जब ओटो चालक ने अपने ओटो की सफाई के लिये नहर के करीब गया तो उसने एक मूर्ति देखी। जब उसने मरियम की मूर्ति को उठाने का प्रयास किया तो उसे उठ नहीं पाया।

पुलिस के निर्देशन में तथाकथित मरियम की मूर्ति को नहर से निकाला गया। हिन्दुओं ने मूर्ति को अपने गाँव में लेना चाहा पर पुलिस इसकी अनुमति नहीं दी।

मूर्ति की उँचाई 1 मीटर है और उसके ऊपर ‘दाय विल बी डन’ और नीचे में ‘बीडीए’ लिखा हुआ है। माँझी के अनुसार मूर्ति का वजन एक टन है।

पूरे गाँव वालों को आश्चर्य है कि एक हिन्दु गाँव में जहाँ न कोई गिरजाघर है न ही किसी ईसाई समुदाय का वह कार्यक्षेत्र रहा मरियम की प्रतिमा कहाँ से वहाँ पहुँच गयी।

पुलिस को शक है कि किसी ने मूर्ति चोरी कर उसे नहर में फेंक दिया हो। इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।

विदित हो पूर्व में उड़ीसा से ओडिशा बने राज्य में चार साल पूर्व ख्रीस्तीय विरोधी हिंसा हुए थे जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी हज़ारों को शरणार्थी शिविरों की शरण लेनी पड़ी थी।






















All the contents on this site are copyrighted ©.