2012-11-21 16:28:37

संत पापा द्वारा मद्रास मैलापुर महाधर्मप्रांत के लिए नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी 21 नवम्बर 2012 (सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने भारत के तमिलनाडु राज्य में मद्रास-मैलापुर के महाधर्माध्यक्ष ए मल्लायापन चिन्नापा एसडीबी का त्यागपत्र स्वीकार कर उनके स्थान में मान्यवर महाधर्माध्यक्ष जोर्ज अंतोनीसामी को मद्रास-मैलापुर का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। मान्यवर अंतोनीसामी इस नयी नियुक्ति से पूर्व तक लिबेरिया, गाम्बिया और सियरा लियोन के लिए वाटिकन के राजदूत के रूप में कार्यरत थे।
मान्यवर अंतोनी सामी का जन्म तमिलनाडु राज्य के तिरूची में 15 फरवरी 1952 को हुआ। वे 19 नवम्बर 1980 को पुरोहित अभिषिक्त हुए तथा पहली मार्च 1987 को वाटिकन की कूटनैतिक सेवा में प्रवेश किये। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद इंडोनेशिया, अल्जीरिया, केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य, बांग्लादेश, लिथुवानिया तथा जोर्डन स्थित वाटिकन राजदूतावासों में काम किया है। वे अगस्त 2005 से अबतक लिबेरिया, गाम्बिया और सियरा लियोन के प्रेरितिक राजदूत के रूप में कार्यरत थे।
महाधर्माध्यक्ष जोर्ज अंतोनीसामी अंग्रेजी, इटालियन, जर्मन, फ्रेंच तथा स्पानी भाषा जानते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.